Sunday, May 6, 2018

धूप से झुलसे चेहरे का उपचार

धूप से झुलसे चेहरे का उपचार 

 

गर्मियों में एक समस्या जिसका सामना हर किसी को करना पड़ता है वह धूप से झुलसे चेहरे। इसका असर हमारे स्किन पर साफ तौर पर दिखाई देता है। अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए कुछ उपचारों पर आपको ध्यान देना होगा।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-सेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह स्वाभाविक रूप से क्षारीय होता है, इसलिए अम्ल सम्बंधित रोगों के लिए इसका इस्तेमाल बहुत ही व्यापक रूप से किया जाता है। धूप से झुलसे चेहरे का उपचार के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। सनबर्न के लिए एकदम सही घरेलू उपचार है।

इसके लिए आप एक कप बेकिंग सोडा में एक चौथाई कप पानी मिलाकर उसे अच्छी तरह से मिक्स और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद आप नहा लीजिए और टावल से अपने शरीर को पोछ लीजिए। फिर इस पेस्ट को स्किन के प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। फिर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और ठंड़े पानी से धो लीजिए।

सेब का सिरका

सेब का सिरका 

खाने के स्वाद को बढ़ाने वाला सेब के सिरके का इस्तेमाल कई घरों में किया जाता है। सेब के सिरके में कई गुण होते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। उन्हीं गुणों में एक गुण है सनबर्न का उपचार। सिरका, विशेष रूप से सेब साइडर सिरका, त्वचा के पीएच स्तर को सामान्य करने और उपचार की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जाना जाता है। 

इसके लिए आप स्प्रे बोतल में सेब के सिरके को भर लीजिए और उसे स्किन प्रभावित क्षेत्र में लगाएं। आपको बहुत ही फायदा मिलेगा। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आप इसमें पानी भी मिला सकते हैं।

खीरा

खीरा 

 

स्वास्थ्यवर्द्धक और सौन्दर्यवर्द्धक गुणों से भरपूर खीरा एक ऐसा खाद्द पदार्थ है जिसका उत्पादन लगभग पूरे भारत में किया जाता है। खीरा शरीर को शीतलता और ताजगी प्रदान करता है। इसको आप कई तरह से खा सकते हैं, जैसे- सलाद, सैंडवीच, या यूं ही नमक छिड़क कर भी खा सकते हैं।

आपने तो अपनी आंखों पर खीरा लगाने की लोकप्रिय प्रथा को भी देखा होगा। अगर इसके सौन्दर्य लाभ की बात करे तो यह सनबर्न हटाने के उपाय के तौर पर काम करता है। इसके लिए आप एक खीरे को अच्छी तरह मैशड कर लीजिए और इसके मास्क को स्किन के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसे धोने से पहले 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। आपको असर साफ तौर पर दिखाई देगा। आप इसे दिन में कई बार लगा सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा 

आयुर्वेद में एलोवेरा को संजीवनी कहा गया है। यह त्वेचा की देखभाल में बहुत ही सहायता करता है। यह धूप की कालिमा घरेलू उपचार है। इसके अलावा यह व्यापक रूप से सनबर्न को दूर करने और घावों को ठीक करने के लिए जाना जाता है। जेल आमतौर पर कच्चे रूप में और सीधे प्रभावित त्वचा पर लगाया जाता है।

इसके लिए आप एलोवेरा के पत्तों से फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल लें और उसे आधे घंटे के लिए फ्रीज में रख दें। फिर प्रभावित स्किन इसे लगाएं और एक घंटे बाद इसे ठंड़े पानी से धो लीजिए।

No comments:

Post a Comment