लहसुन का सेवन करना आपके शरीर के
लिए बेहद फायदेमंद है। लहसुन का आयुर्वेद में अहम महत्व है। लहसुन में
विटामिन ए, बी, और सी पाए जाते हैं। लहसुन में छिपे गुणों को यदि आप
जानेंगे तो आप इसका उपयोग रोज करेगें। आइये आप को बताते हैं लहसुन में छिपे
गुणों को।
लहसुन( garlic)के वैदिक फायदे
1. लहसुन कैंसर जैसी भयंकर बीमारी की रोकथाम करने में आपके शरीर की
प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाता है। लहसुन की कच्ची कली खाना प्रोस्टेट कैंसर
में फायदेमंद है। यह ब्रेस्ट कैंसर को भी रोकता है।
2. दांत के दर्द
में लहसुन का सेवन फायदेमंद है। यदि कीड़ा लगने से दांत में दर्द हो तो आप
लहसुन के टुकड़ों को गर्म करें और उन टुकड़ों को दर्द वाले दांत पर रखकर
कुछ देर तक दबाएं। एैसा करने से दांत का दर्द ठीक हो जाता है।
3. फ्लू यानी इन्फलुएन्जा में सुबह उठकर गर्म पानी के साथ लहसुन और प्याज का रस पीने से फ्लू से निजात मिलता है।
4. रोज सुबह में लहसुन की 2 कली छीलकर पानी के साथ निगल लेने से हाई ब्लडप्रेशर काबू होता है।
5. गर्भावस्था (pregnancy) के दिनों में गर्भवती महिलाओं को लहसुन का सेवन
नियमित करना चाहिए एैसा मां और उसके बच्चे के लिए फायदेमंद होता है और
गर्भ में शिशु को पोषण भी मिलता है।
6. लहसुन खाने से ट्यूमर को 70 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
7. लहसुन पूरी तरह से एंटीबायोटिक है। इसलिए फोड़े होने पर लहसुन को पीसकर उसकी पट्टी बांधने से फोड़े मिट जाते हैं।
8. टीबी और खांसी जैसी बीमारियों को दूर करने में लहसुन लाभकारी है। लहसुन
के रस की बूंदों को रूई में भिगोकर सूंघने से सर्दी ठीक हो जाती है।
9. यह जोड़ों और गठिया के रोग में बहुत लाभकारी है।
10. यदि रोज आप लहसुन की 5 कलियां खायें तो आप हृदय संबंधी रोगों से बचे रहेगें।
11. लहसुन आपके बालों को काला करने में भी सक्षम है, 10 ग्राम शहद में
लहसुन की 5 कलियों को पानी के साथ पीस लें और इस मिश्रणं को सुबह-शाम लेते
रहें।
12. लहसुन शुगर यानी डायबिटिज के बढ़े स्तर को नियंत्रित करता है।
13. लहसुन की दो पिसी कलियां अदरक की गरम चाय के साथ लेने से अस्थमा की बीमारी से निजात मिलता है।
14. लहसुन के तेल की मालिश से बदन दर्द दूर हो जाता है।
15. ठंठ के दिनों में लहसुन खाने से ठंठ नहीं लगती।
No comments:
Post a Comment